मान्यता है कि जिन लोगो कि काली जीभ होती है उनका बोला हुआ हर एक शब्द सच हो जाता है| और यह सच है कि कुछ लोगों की जीभ काली होती है| वो लोग जो बोलते हैं, वो बाद में सच हो ही जाता है| कहा जाता है कि ये लोग बहुत ही अपशगुन माने जाते है| क्योंकि काली जीभ वाले लोग अगर किसी को कुछ बूरा या किसी के बारे में कुछ गलत बोलते है तो वह सच साबित हो जाता है| आपने द्खा होगा कि किसी-किसी कि जीभ काली होगी या फिर जीभ पर बाल पर आने लगते है| इसे काली जीभ कहा जाता है| साथ ही अगर ये लोग किसी शुभ अवसर पर या फिर किसी शुभ काम में शामिल होते है तो यह बहुत अशुभ माना जाता है|
लोगों में काली जीभ का अंधविश्वास
काले बालों वाली जीभ या काली जुबान को देखकर अक्सर लोग डर जाते है| और लोगो के अंदर काली जीभ का एक अलग ही डर होता है| उनके दिमाग में इसको लेकर बहुत सारे भ्रम आने लगते हैं। बहुत से लोगों को एक डर सबसे ज्यादा होता है वो ये है कि कहीं उनकी कही हुई बात सच ना हो जाएं। और अगर किसी व्यक्ति की कही कोई बात सच हो जाती है तो लोग उसे काली जुबान वाला कहने लगते हैं। ऐसे लोग इन्हें बहुत ही ज्यादा अशुभ और अपशगुन की नजरों से देखते हैं। आज के समय में अंधविश्वास करना गलत है| क्योंकि जरूरी नहीं है की काली जीभ का होना अपशगुन होता है| अगर किसी कि जीभ काली है तो यह एक बिमारी भी हो सकती है| आइये जानते हैं कि आखिर काली जीभ का होना क्या होता है और ये कैसे हो जाती है|
काली जीभ होने के लक्ष्ण
अक्सर आपने लोगो को ये कहते सुना होगा कि काली जीभ वाले व्यक्ति अशुभ होते है| क्योंकि वो जो भी कहते है वह सब सच हो जाता है| आज के इस दौर में भी काली जीभ वाले व्यक्ति को भला बुरा कहा जाता है| लेकिन सच बात तो ये है कि काली जुबान कभी भी अपशगुन नहीं होती| इसमें कोई घबराने वाली बात भी नहीं है ना ही इस चीज का किसी अशुभ या अपशकुन होने से लेना देना है। साथ ही इसे ब्लैक हेयरी टंग भी कहा जाता है। आइये आज हम काली जुबान के बारे में थोड़ी सी जानकारी लेते है|
आप इसे पढ़ना भी पसंद कर सकते हैं: काली मिर्च क्यों है हमारी सेहत के लिए फायदेमंद
काली जीभ होने से अपशगुन या शगुन
काली जुबान वाले लोग अपशगुन नहीं होते बल्कि काली जुबान का होना मतलब बिमारी| जो की यह बीमारी 13 फिसदी लोगो को होती है| इसमें डॉक्टरों का कहना है कि काली जुबान सेहत के लिए समस्या पैदा करती है| आपको बता दें कि एक रिसर्च में यह बताया गया है कि यह बिमारी आपको बहुत कम देखने के मिलेगी है| यह समस्या बहुत ही रेयर होती है| इस समस्या में जीभ काली होने लगती है और साथ ही जीम रोएदार होने लगती है| इस बिमारी में आप अगर कुछ खाते है तो आपको खाने को सटकनें मे बहुत दिक्कत आएगी| साथ ही आपको ऐसा लगने लगता है जैसे कि आप की जीभ पर बाल आने लगे हों|
डॉक्टरों का कहना है कि यह बिमारी कुछ छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान ना देने कि वजह से होती है| आपको बता दें कि यह बिमारी मुहँ की सफाई ना करने से होती है| ज्यादातर काली और बालों वाली जीभ धूम्रपान या बहुत ज्यादा कॉफी पीने से और दांतों की साफ-सफाई कम करने से अकसर यह बिमारी होती है| साथ ही जो लोग तंबाकू और सिगरेट को बहुत ज्यादा खाते या पीते है उन लोगो को ज्यादातर यह बिमारी होती है|