घर में कौन सा पेड़ लगाना चाहिए और कौन सा नहीं, घर की किस दिशा में पेड़ लगाना चाहिए और कौनसा पेड़ लगाने से मिल सकता है बीमारियों से फायदा । इसलिए अपने घर में लगाएं ये पौधे और जाने कि किस जगह कौन सा पौधा लगाने से क्या फायदा हो सकता है|
तुलसी
हिन्दू धर्म में इस पौधे का खास महत्व है। तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। यदि आपके घर में किसी तरह की निगेटिव एनर्जी मौजूद है, तो यह पौधा उसे नष्ट करने की ताकत रखता है।
तुलसी के सेहतमंद फायदे:
- वातावरण को शुद्ध बनती है2।
- मछरों को दूर भगति है।
- मुँह से दुर्गन्ध दूर करती है।
- मानसिक पीड़ा को दूर करती है।
हां, ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए।
नीम
सामान्यत: नीम के पेड़ घर में लगा होना काफी शुभ माना जाता है। पॉजिटिव एनर्जी के साथ यह पेड़ कई प्रकार से कल्याणकारी होता है।
नीम के सेहतमंद फायदे:
- मधुमेह से राहत दिलाये।
- बैक्टीरिया से राहत दिलाता है।
- एलर्जी के लिए नीम।
- दन्त रोग दूर करता है।.
नारियल
जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।
नारियल के सेहतमंद फायदे:
- मोटापा घटाने में लाभकारी।
- अनिंद्रा से रहत पाए।
- पथरी से रहत पाएं।
- खुजली से रहत पाएं।
आंवला
घर में आंवले का पेड़ लगा हो और वह भी उत्तर दिशा और पूरब दिशा में तो यह अत्यंत लाभदायक है। यह आपके कष्टों का निवारण करता है।
आंवला के सेहतमंद फायदे:
- डायबिटीज में फायदेमंद।
- दिल रखे सेहतमंद।
- डाइजेशन में मददगार।
- हड्डियां बनेंगी मजबूत।
केला
केले का पौधा धार्मिक कारणों से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। गुरुवार को इसकी पूजा की जाती है और अक्सर पूजा-पाठ के समय केले के पत्ते का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर में केले का पेड़ ईशान कोण में हो तो बेहतर है। कहते हैं इस पेड़ की छांव तले यदि आप बैठकर पढ़ाई करते हैं तो वह जल्दी जल्दी याद भी होता चला जाता है।
केले के सेहतमंद फायदे:
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
- एसिडिटी की संभावना काफी कम होती है।
- अच्छी नींद आती है।
- स्वस्थ और चमकदार बनती है।बरगद को वृक्ष पूर्व में, पश्चिम में पीपल, उत्तर में पिलखन एंव दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। यही वृक्ष अगर विपरीत दिशाओं में हो तो, अशुभ फल देने लगते है। घर के समीप कांटेदार वृक्ष शत्रुभय उत्पन्न करते हैं एंव दूध वाले पेड़ धन का नाश करते है।