ममता बनर्जी बर्थडे जन्मकुंडली (ज्योतिषाचार्य सुनील बरमोला जी द्वारा)
नाम |
: |
ममता बनर्जी |
जन्म तिथि |
: |
05 जनवरी 1955 |
जन्म का समय |
: |
12:00 PM |
जन्म स्थान |
: |
कलकत्ता |
ममता बनर्जी 5 जनवरी 1955 को कलकत्ता में बहुत ही गरीब परिवार में जन्मी और संघर्ष पूर्ण परिस्थितियों में पली -पड़ी , परन्तु ममता जी की जन्मकुंडली में बैठे ग्रह ,योग सितारों के प्रभाव से आज वो बहुत ही मजबूत स्थिति में है।जो आज भारत वर्ष के बहु शक्तिशाली राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ममता जी का जन्म मकर लग्न व वृषभ राशि में हुआ लग्न का स्वामी शनि जो की कुंडली के दशम भाव में अपनी उच्च की राशि में विराजित है, शनि का दशम भाव से सम्बन्ध सदैव ही लोकप्रियता और जन समर्थन दिलाता है।
जन्मकुंडली में लग्नेश शनि का उच्च की राशि में कर्मस्थान यानि दशम घर में होना उच्च पद के योग दर्शाता है, केंद्र स्थानों में शनि और गुरु के होने से सासा महापुरुष योग और हंस महापुरुष योग योग का निर्माण हो रहा है जो आम जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने के में सक्षम है , अभी ममता जी उसी शनि की दशा में चल रही है जो सिंहासन योग का भी निर्माण कर रहा है।
ममता जी की जन्मकुंडली में मंगल ग्रह ममता जी को सदैव क्रूर व गुस्से से प्रभावित बनाये रखता है। परन्तु फिर भी उस गुस्से में लोक व जनकल्याण की रक्षा का प्रेम दिखाई देता है। मंगल का दूसरे भाव में होना वाणी पराक्रम देता है और उसकी पंचम भाव पर दृष्टि जंहा उच्च का चन्द्रमा भी है स्वभाव को उत्तेजित बनाये रखता है।
लग्न पर गुरु की दृष्टि ने कमजोर पारिवारिक पृष्ठभूमि दी परन्तु अतंतः गुरु के आशीर्वाद से अच्छा अध्ययन और फिर उच्च पद लिए तक पहुंचाया। सूर्य के बारहवे भाव में तथा राहु के साथ ग्रहण दोष में होने से और नवमांश में नीच का होने से पिता का अल्प आयु में साथ छोड़ गए।