आज 19 फरवरी है. आज अचला सप्तमी (Achala Saptami 2021) है. माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को अचला सप्तमी होती है. अचला सप्तमी को रथ सप्तमी, सूर्य सप्तमी या आरोग्य सप्तमी भी कहा जाता है. अचला सप्तमी के दिन सूर्य देव (Surya Dev) की पूजा की जाती है, जो आरोग्य, प्रकाश, धन-संपदा और पुत्र रत्न का वरदान देते हैं. आज गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2021) की अष्टमी तिथि भी है. इस दिन मां बगुलामुखी की पूजा की जाती है. आज शुक्रवार भी है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. लक्ष्मी जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और पैसों की कमी कभी नहीं होती. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल…
19 फरवरी 2021- आज का पंचांग
आज की तिथि – सप्तमी – 10:59:47 तक
आज का नक्षत्र – कृत्तिका – 29:57:45 तक
आज का करण – वणिज – 10:59:47 तक, विष्टि – 24:18:24 तक
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – एन्द्र – 28:30:58 तक
आज का वार – शुक्रवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:56:34
सूर्यास्त – 18:13:54
चन्द्रोदय – 11:16:59
चन्द्रास्त – 25:03:00
चन्द्र राशि – मेष – 09:41:01 तक
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत – 2077
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 11:17:19
मास अमांत – माघ
मास पूर्णिमांत – माघ
शुभ समय – 12:12:40 से 12:57:49 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 09:12:02 से 09:57:12 तक, 12:57:49 से 13:42:58 तक
कुलिक – 09:12:02 से 09:57:12 तक
कंटक – 13:42:58 से 14:28:08 तक
राहु काल – 11:10:35 से 12:35:15 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 15:13:17 से 15:58:26 तक
यमघण्ट – 16:43:36 से 17:28:45 तक
यमगण्ड – 15:24:35 से 16:49:14 तक
गुलिक काल – 08:21:14 से 09:45:54 तक
अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।