आंवला तो आपने कई बार देखा और खाया होगा। क्या आपको पता है छोटा सा दिखने वाला ये हरे रंग का आंवला जितना दिखने में आकर्षक लगता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आंवले में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। खास बात है कि आंवले का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। आप इसे चटनी, अचार, मुरब्बा या फिर कच्चा भी खा सकते हैं। ये हर तरह से सेहत के लिए लाभकारी ही होता है। जानें आंवला का सेवन किन बीमारियों में कारगर साबित होता है। आइए जाने किसानों का समर्थन.
डायबिटीज
आंवला डायबिटीज मरीजों के लिए असरदार होता है। आंवले का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही इस समस्या में आंवले का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। Reach out to the best Astrologer at Jyotirvid.
लिवर
बहुत की कम लोग इस बात को जानते होंगे कि लिवर के लिए भी आंवला काफी फायदेमंद होता है। अगर आप लिवर को एक दम स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आंवले का जरूर सेवन करें।
बालों के लिए है बेस्ट
आंवला ना केवल डायबिटीज और लिवर के लिए लाभदायक है बल्कि ये बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। बहुत से लोग आंवलें की गुठलियों को सुखाकर और उसे भिगोकर उसका पानी सिर पर लगाकर मसाज करते हैं। इससे ना केवल वालों की ग्रोथ होती है बल्कि सफेद बाल भी कम होते हैं।
अस्थमा मरीज भी जरूर करें सेवन
आंवला अस्थमा मरीजों के लिए भी लाभदायक होता है। आंवला खाने से सांस संबंधित समस्या में आराम मिलता है। इसलिए अस्थमा के मरीज हो सके तो जरूर आंवला का सेवन करें।
कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल बढ़े होने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो आंवले को जरूर खाएं। इसके साथ ही ये दिल से संबंधित मरीजों के लिए भी लाभदायक होगा। और अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.