04 दिसंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। आइए जानिए दैनिक राशिफल.
मेष राशि
प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा लेकिन आप कोई ना कोई हल निकाल लेंगे।
वृष राशि
दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है और उनके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बढ़ेगा।
मिथुन राशि
प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी।
कर्क राशि
शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
सिंह राशि
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय का मूड देख कर बात करने से अच्छा महसूस होगा।
कन्या राशि
प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी।
तुला राशि
प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के मन की कोई बात पूरी करेंगे।
वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
धनु राशि
प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी अपने परिवार वालों को लेकर कोई ऐसी टिप्पणी करेगा जो आप को नागवार गुजरेगी।
मकर राशि
प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा।
कुम्भ राशि
शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
मीन राशि
प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.