20 सितंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। आइए जाने दैनिक राशिफल.
मेष राशि
आज मन में ठहराव नहीं है, बेचैनी है। साथी आपकी बात नहीं मानेंगे और यही बात आपको बुरी लगेगी। संयम रखे एक दो दिन में स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी।
वृष राशि
आज रिश्ते खराब होने की संभावन है। प्रेम समर्पण मांगता है। आपका साथी आप से नाराज हो सकता है। विवेक से काम लें। बिना बात के बहस न करें। इससे स्थिति खराब होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों का प्रेम का ग्रह शुक्र उनके लिये खुशियां ला रहा है। आज आप अपने बातों से अपने प्रेमी को वश में कर सकते हैं। Get an Astrology consultation from our top Astrologer.
कर्क राशि
आज आप किसी से मिलेंगे जिसका काफी प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आज आपके दिल की धड़कने तेज हैं। आप का अकेलापन खत्म होगा और आपका साथी आपके लिये गिफ्ट ला सकता है।
सिंह राशि
प्यार का खुमार आज ज्यादा खर्चा करवा रहा है। शापिंग करने के मूड से प्रेमी के साथ बाजार जाएंगे। यह बात आपके परिवार को पसन्द नहीं आयेगी। जिस कारण पिता से बहस हो सकती है।
कन्या राशि
आज आपके मन में दुविधा और आत्मविश्वास दोनों की ही स्थिति रहेंगी। आज आप अपना बेस्ट देंगे, जिस कारण आपकी इज्जत बढ़ेगी। विदेश से रिश्ते आ सकते हैं। विदेश से फायदा भी हो सकता है।
तुला राशि
दिल मतवाला हो रहा है। आपके प्रिय के साथ सही तालमेल बन रहा है। पार्टी का माहौल है, अपने लव पार्टनर के साथ शाम को कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आपके बीच रिलेशनशिप मजबूत होगी अगर आप सही तरीके से अपने पार्टनर से पेश आयेंगे। किसी भी बात की अति न करें। आनंन्द का माहौल है। परिवार आपके साथ है।
धनु राशि
आप प्रेम को नये नजरिये से देखते हैं। यह बात आपके साथी को भा जायेगी। आपसी बातचीत, रिश्तों को मजबूत करेगी। फेसबुक पर चैट कर अपने लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
मकर राशि
आज मन रोमान्टिक है। दिन भी अच्छा गुजरेगा। पति- पत्नी में प्यार बढ़ेगा। मैरिड लाईफ में खुशियां आयेंगी। परिवार का साथ मिलेगा। Reach out to the best Astrologer at Jyotirvid
कुम्भ राशि
आज कोई आपके दिल पर दस्तक दे रहा है। फोन पर बात हो जायेंगी लेकिन फिर भी मन को शान्ति नहीं मिलेगी। अपेक्षा रहेगी मिलने की लेकिन पार्टनर का आज मिलना सम्भव नहीं हो पायेगा।
मीन राशि
आज सावधान रहें लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। आपकी कही कोई बात उसे बुरी लग सकती है। आप की उम्मीदें पूरी नहीं हो पायेंगी। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.