22 अक्तूबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। आइए जानिए दैनिक राशिफल.
मेष राशि
प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच की बात को लेकर बहस हो सकती है। जिसका असर आप दोनो के रिश्ते पर पड़ सकता है।
वृष राशि
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन खूबसूरत रहेगा। आप साथी संग कहीं घूमने की योजना बन सकते हैं।
मिथुन राशि
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़े तनाव के बीच रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुशी-खुशी बिताएंगे और उनके प्रिय से निकटता बढ़ेगी।
कर्क राशि
गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन हो सकती है। जीवनसाथी को कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा तनाव मिल सकता है।
सिंह राशि
प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खासा अच्छा रहने वाला है। आपका अपने रिश्ते पर विश्वास बढ़ेगा और अपने प्रिय के साथ खुश महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन तनाव के साथ गुजरेगा।
कन्या राशि
शादीशुदा लोग आज के दिन को खासा एंजॉय करेंगे। रिश्ते में प्यार और रोमांस रहेगा जिससे एक दूसरे की खुलकर तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।
तुला राशि
गृहस्थ जीवन पर पूरा ध्यान देंगे। प्यारी मीठी बातों से अपने जीवन साथी को खुश रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते को खुलकर एंजॉय करेंगे।
वृश्चिक राशि
रोमांस और प्यार दोनों रहेंगे। दिल जीतने में कामयाबी मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी बहुत खुश होंगे और अपनी लव लाइफ को जी भर कर एंजॉय करेंगे।
धनु राशि
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। आपसी बातचीत मजबूत होगी। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। Reach out to the best Astrologer at Jyotirvid.
मकर राशि
प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। थोड़ा गुस्सा तो आपको अपने प्रिय का झेलना पड़ेगा लेकिन उसमें भी प्यार होगा।
कुम्भ राशि
गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा लेकिन जीवन साथी किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि
गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। और अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.