23 सितंबर 2020 का लव राशिफल और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। आइए जाने दैनिक राशिफल.
मेष राशि
अगर आप अकेले हैं और रोमांस जीवन में नहीं हैं तो आपकी प्रेम कहानी शुरू होने की सम्भावना है। जीवन साथी के साथ परिवार के कारण झगड़ा हो सकता है। साथी के भावनाओं की कद्र कीजिए।
वृष राशि
प्रेमी के साथ करीबियां बढ़ेंगी। कोई घटना घट सकती है जो आपको आश्चर्य चकित कर सकती है। साथी के मन की थाह नहीं पा पाएंगे।
मिथुन राशि
रोमांस और लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है। जीवन साथी की सलाह से धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। पति पत्नी में अगर सास ससुर को लेकर तनाव चल रहा है तो वह कम होगा। Reach out to the best Astrologer at Jyotirvid
कर्क राशि
भाईयों के साथ पुराने झगड़े सुलझेंगे। पति पत्नी जिनके कोर्ट कचहरी में तलाक के केस चल रहे थे। उनकी स्थिति में भी सुधार आयेगा। आज आप बेझिझक अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करें। समय का लाभ उठायें।
सिंह राशि
खूबसूरत बनकर आप अपने लव पार्टनर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे। आप खुशनुमा पल एक साथ बिताएंगे। आफिस में अपने विरोधियों को आप परास्त करेंगे।
कन्या राशि
धन लाभ होने की सम्भावना है। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। पत्नी के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं।
तुला राशि
कार्यालय में बॉस से कहासुनी हो सकती है। अपने आप पर संयम रखें। लव पार्टनर शादी के लिए बाधित कर सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आप लव पार्टनर को दिया हुआ वादा आप पूरा करेंगे एक साथ मिलकर खूबसूरत शाम बिताएंगे। बच्चों के रिजल्ट अच्छा आने का योग है।
धनु राशि
आज लव पार्टनर के साथ मौज मस्ती करने का दिन है। आज का दिन आपका है। प्रेमी का भरपूर प्यार मिलेगा। मन चंचल है।
मकर राशि
दफ्तर के कार्यों के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। लव पार्टनर के साथ झगड़े हो सकते हैं।
कुम्भ राशि
आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। चोट या दुर्घटना हो सकती है। जीवन साथी के भाग्य से तरक्की मिल सकती है। शादीशुदा जीवन में खुशियां आ सकती है। लव पार्टनर के प्रति स्नेह बढ़ेगा।
मीन राशि
घर परिवार में खुशी की खबर आ सकती है। मन की कटुता को दूर करने की कोशिश करें। आपका आकर्षण आपके लव पार्टनर को आपके और करीब लायेगा। प्रेमी को यात्रा से फायदा मिलेगा। और अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.