कई बार लाइफ में ऐसा होता हैं कि हम ऐसे लोगों या चीजों पर भरोसा कर लेते हैं जिससे हमें सिर्फ नुकसान ही मिलता है। भरोसा एक ऐसी चीज हैं कि अगर एक बार टूट जाए तो दोबारा भरोसा करना काफी कठिन होता है। भरोसे के कारण होने वाले नुकसान से बचने के लिए गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे लोगों और चीजों के बारे में बताया गया है जिनपर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
शासन से संबंधित व्यक्ति
अगर किसी राजा या शासन से संबंधित किसी व्यक्ति के ऊपर भरोसा करके आप अपनी गुप्त बातें उससे बता देते हैं तो कभी न कभी आपके लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर ऐसे लोगों शासन और इससे संबंधित नियमों को ज्यादा महत्व देते है। अगर आपने इन्हें अपनी बातें बता दी तो आपको डर के साएं में जीना होगा।
आग
अगर कहीं आग लग गई हैं तो बिल्कुल भी उसपर विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि उसका पता नहीं है कि वह कब बढ़ जाए। वह किसी भी पल एक चिंगारी से भयानक रूप ले सकती हैं। इसलिए सही समय पर आग पर काबू पाना बहुत ही जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया तो जान और माल दोनों को नुकसान हो सकता है।
सांप
सांप जहरीला हो या न हो लेकिन उससे हमेशा बचकर रहना चाहिए। नहीं तो आपकी मौंत का कारण बन सकती हैं। इसीलिए आपको कहीं भी सांप दिखाई दें तो उससे तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।
दुश्मन का नौकर
हम कई ऐसी कहानी या किस्से सुनते आए हैं कि कैसे एक शत्रु अपने नौकर का इस्तेमाल करके किसी को भी बर्बाद कर देता है। ऐसे में अगर आप भी किसी दुश्मन के नौकर पर भरोसा कर लेंगे तो वह आपके सभी राज़ों को जान लेगा। जो बाद में आपके खिलाफ ही इस्तेमाल हो सकते हैं। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।