आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। देश और दुनिया को अहिंसा के रास्ते पर चलाने वाले बापू को याद किया जा रहा है। बापू के बताए रास्ते पर चलकर आप न केवल समाज बदल सकते हैं, बल्कि देश और दुनिया को भी नई राह दे सकते हैं। नौजवान पीढ़ी के लिए बापू के अनमोल विचार नए जमाने के संदर्भ में काफी मायने रखते हैं। इन पर अमल किया जाए तो समाज के साथ साथ देश को भी और उन्नत किया जा सकता है।
आइए बापू के उन विचारों को जानते हैं जो वर्तमान संदर्भ में भी जनता को सही रास्ता दिखाने में मदद करते हैं।
- खुद में वो बदलाव कीजिए जो आप दूसरों में देखना चाहते हैं।
- पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
- जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप निडर होकर चलेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने आजादी हासिल कर ली है।
- एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।
- शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
- विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता हैं।
- भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।
- हो सकता है हम ठोकर खाकर गिर पड़ें पर हम उठ सकते हैं; लड़ाई से भागने से तो इतना अच्छा ही हैं।
- मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूँ, ना की उनकी गलतियों को गिनता हूँ।
- अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली हैं। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।