वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में फीनिक्स पक्षी के बारे में। वैसे तो आप घर में किसी भी पक्षी की तस्वीर या मूर्ति लगा सकते हैं, लेकिन अगर फिनिक्स पक्षी की तस्वीर हो तो और भी अच्छा है। फीनिक्स पक्षी सफलता प्रदान करने वाली ऊर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति घर के दक्षिणी भाग में रखने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाइयों से बाहर निकलने में आसानी होती है।
यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे उस व्यक्ति में अपने काम के प्रति एक नई उमंग, एक नई आशा आ जाती है। लेकिन यहां एक बात और जान लीजिए कि वास्तविकता में फिनिक्स पक्षी कोई पक्षी नहीं है, बल्कि यह एक कल्पनाकृति है, जिसे सफलता का रूप माना जाता है। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।