वृष मासिक राशिफल
वृषभ या वृष राशि वालों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा, और मासिक राशिफल के अनुसार कौन-कौन सी परेशानियां वृषभ राशि वालों को आ सकती है साथ ही ऐसे क्या उपाय कर सकते हैं, जिससे वृष राशि वालों का ये महीना अच्छा बीते, ये सब बता रहे हैं एस्ट्रो फ्रेंड चिराग बेजान दारूवाला। वृषभ राशि उनकी होती है जिनका जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ हो।
गणेशजी कहते हैं, इस महीने कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको नई जानकारी मिलेगी और आप संचार के माध्यम से अपना काम पूरा कर पाएंगे। गलत गतिविधियों पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। थोड़ी सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। अनावश्यक खर्च से परेशानी बढ़ सकती है। अपना वर्तमान बजट बनाए रखें। आप किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों के लिए समय आपके पक्ष में है। कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाह में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। स्थिति को बचाना आपकी जिम्मेदारी होगी। सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी है।