वास्तु शास्त्र में आज जानिए होटल या रेस्टोरेंट के बारे में। आज के टाइम में बड़े शहरों में सड़कों के किनारे बेशुमार होटलों की लाइन लगी पड़ी है। कहीं तीन सितारा है तो कहीं पांच सितारा। यहां तक कि छोटे शहर भी अब इनसे अछूते नहीं है। आइए जानिए आज का पंचांग।
होटल का निर्माण करते वक्त वास्तु के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखना बेदह जरूरी है, नहीं तो आपकी पूरी मेहनत पर पानी भी फिर सकता है, आपको बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए सबसे पहले हम आपको होटल के लिए सही आकार में भूमि के चुनाव के बारे में बता रहे हैं। किसी भी निर्माण के लिए सबसे पहले भूमि का ही चुनाव किया जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार होटल निर्माण के लिए आयताकार या फिर वर्ग के आकार की भूमि का चुनाव करना सबसे अच्छा रहता है। होटल का निर्माण इस तरह से किया जाना चाहिए किइसकी ऊंचाई उत्तर-पूर्व दिशा से दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ थोड़ी अधिक होनी चाहिए। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।