घर का हर कोना अपना अलग महत्त्व रखता है। घर में किस कोने में किस रंग का चुनाव करना है इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के शांत जगहों में से एक पूजा घर यानि की मंदिर भी शामिल है, जहां हम सुकून के साथ शांत वातावरण में आराम से बैठ कर पूजा कर सकते हैं।
पूजा घर में जाते ही हमारे भीतर सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता चीजें अपने आप खत्म होती चली जाती हैं। इसी सकारात्मकता को बनाएं रखने के लिए पूजा घर में उचित रंगों का प्रयोग होना बेहद जरूरी है।
वास्तु के अनुसार पूजा घर के लिए दिवारों पर हल्के पीले रंग का इस्तेमाल शुभ माना जाता है और फर्श के लिए हल्के पीले या सफेद रंग के पत्थर का चुनाव करना चाहिए। इन रंगों के चुनाव से हमारे अंदर सकारात्मक उर्जा का संचार होता है साथ ही मन में अच्छे विचार आते हैं। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।