वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे दीपावली के दीयों की दिशा के बारे में। आज दीपावली के वैज्ञानिक प्रभाव पाने के लिए स्थानीय मिट्टी से बने दीयों में सरसों के तेल के दीपक ही जलाएं, यानि कि स्थानीय जलवायु के अनुसार अपनी ही जगह की मिट्टी में सिर्फ सरसों के तेल के दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी का आगमन होता है, घर की धन-सम्पदा में बढ़ोतरी होती है। तेल के इन दीयों को घर के दक्षिण-पूर्व कोने से रखना शुरू करके दक्षिण-पश्चिम कोने की तरफ जायें, यानि घर में सबसे पहले दक्षिणी दिशा में दीपक जलाये जाने चाहिए, उसके बाद पश्चिम दिशा में जलाय जाने चाहिए। इस तरह दक्षिणी और दक्षिण-पूर्व कोने में दीपक जलाये जाने के बाद घर की पूर्व दिशा में दीपक जलाने चाहिए।
सबसे आखिर में घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाने चाहिए। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा दीपक दक्षिण दिशा में रखने चाहिए, उससे कम दीपक पश्चिम दिशा में रखने चाहिए, उससे भी कम दीपक पूर्व दिशा में रखने चाहिए और सबसे कम दीपक उत्तर दिशा में रखने चाहिए। इस क्रम में दीपक रखे जाने से शुभ और अच्छे प्रभाव प्राप्त होते हैं। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।