वास्तु शास्त्र में आज जानिए देव गुरु बृहस्पति के अन्य ग्रहों से संबंध के बारे में। आपको बता दूं कि बृहस्पति, यानी गुरु के लिये सूर्य, चन्द्रमा और मंगल मित्र हैं, शनि सम है, जबकि बुध और शुक्र शत्रु समान है। इसके हिसाब से सूर्य, चन्द्रमा और मंगल की चीज़ों से गुरु को बेहद लाभ मिलेगा, जबकि शनि की चीजों से अपेक्षाकृत कम लाभ मिल पायेगा।
इसके अलावा बुध और शुक्र की चीज़ों को गुरु की चीज़ों के साथ रखना अवॉयड करना चाहिए। लेकिन आपको यहां ये भी बता दूं कि भले ही गुरु के लिये बुध और शुक्र शत्रु समान हैं, लेकिन बुध और शुक्र के लिये गुरु सम है। अतः आपको इन सब बातों का ध्यान रखते हुए ही चीज़ों का प्लेसमेंट करना चाहिए। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।