वास्तु शास्त्र में आज जानिए मंगल के अन्य ग्रहों से संबंध के बारे में। मंगल के लिये सूर्य, चन्द्रमा और गुरु मित्र हैं, शुक्र और शनि सम है, जबकि बुध शत्रु समान है। इसके हिसाब से आप मंगल की चीज़ों के साथ सूर्य, चन्द्रमा और गुरु संबंधी चीज़ों को रख सकते हैं। इससे आपको लाभ ही मिलेगा।
शुक्र और शनि संबंधी चीज़ों को भी मंगल के साथ रखा जा सकता है। क्योंकि ये दोनों मंगल के लिये सम है। इससे आपको अगर ज्यादा फायदा नहीं होगा तो किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। लेकिन ध्यान रहे आपको मंगल के साथ चन्द्रमा और गुरु संबंधी चीज़ों को रखना अवॉयड करना चाहिए। तो इस तरह एक ग्रह से दूसरे ग्रह का संबंध जानकर आप अपने घर के वास्तु को दुरुस्त रख सकते हैं। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।