वास्तु शास्त्र में आज जानिए पश्चिम दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा में फर्श के मार्बल के लिये सफेद रंग का चुनाव करना अच्छा माना जाता है।
इस दिशा में सफेद मार्बल का इस्तेमाल करने से आपको पश्चिम दिशा से संबंधी कई तरह के वास्तु लाभ देखने को मिलेंगे। इससे घर-परिवार में हर्ष तत्व बना रहता है, यानी घर के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है, साथ ही शरीर में इससे मुंह के समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
बता दें कि पश्चिम दिशा का संबंध घर में सबसे छोटी बेटी से होता है। लिहाजा घर की इस दिशा में सफेद रंग का पत्थर लगवाने से सबसे ज्यादा लाभ घर की छोटी बेटी को मिलेगा। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।