वास्तु शास्त्र में आज जानिए दर्पण खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखने के बारे में। जानिए दर्पण के फ्रेम का रंग कैसा होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ध्यान रहे कि दर्पण या शीशे का फ्रेम बहुत अधिक भड़कीला या चटकीले रंग का नहीं होना चाहिए। ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। अधिक गहरे रंगों की बजाये हल्के और सौम्य रंगों का प्रयोग करना चाहिए। आइए जानिए आज का पंचांग.
आप व्हाइट, क्रीम, आसमानी, हल्के नीले, हल्के हरे, ब्राउन आदि रंगों का शीशे के फ्रेम के लिये चुनाव कर सकते हैं। ये तो हुई दर्पण को खरीदते समय उसके फ्रेम के रंगों की चर्चा, साथ ही आपको बता दूं कि घर में दर्पण को हमेशा ढक कर रखना चाहिए। बहुत से लोग दर्पण को अलमारी के अंदर भी बनवा लेते हैं, जो कि वास्तु की दृष्टि में भी ठीक है। इससे दर्पण पर किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता और घर का माहौल ठीक रहता है। और अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.