वास्तु शास्त्र में आज से जानिए पूजा घर में रंग के चुनाव पर। शांत जगहों में से एक घर का सबसे खास हिस्सा, पूजा घर, यानि की मंदिर भी शामिल है। जहां हम सुकून और शांत वातावरण में आराम से बैठ सकते हैं।
पूजा घर में जाते ही हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता अपने आप खत्म होती चली जाती है। इसी सकारात्मकता को बनाये रखने के लिए पूजा घर में उचित रंग का होना बहुत जरूरी है।
वास्तु के अनुसार पूजा घर के लिए दिवारों पर हल्के पीले रंग को सबसे शुभ माना जाता है, इसके अलावा आप लाल, गेरुआ या केसरिया रंग भी करवा सकते हैं। और फर्श के लिए सफेद रंग के पत्थर का चुनाव करना बेहतर होता है। आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने पूजा घर का वास्तुदोष दूर करेंगे | अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।