वास्तु शास्त्र में शनिवार को विभिन्न ग्रहों के मित्र, शत्रु और सम ग्रहों की चर्चा की थी और बताया था कि किसी ग्रह के मित्र, शत्रु और सम स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनसे संबंधित चीज़ों की प्लेसमेंट करनी चाहिए। अतः उसी कड़ी में आज विस्तार से जानिए।
आज जानिए सूर्य ग्रह के बारे में। हमने कल भी आपको बताया था कि सूर्य ग्रह के लिये चन्द्रमा, मंगल और गुरु मित्र हैं, बुध सम है, जबकि शुक्र और शनि ग्रह शत्रु हैं।
अतः इस सबको ध्यान में रखते हुए आप सूर्य संबंधित चीज़ों जैसे सोना, गुड़, बाजरा, नमक आदि को चन्द्रमा, मंगल और गुरु संबंधी चीज़ों जैसे सफेद रंग की चीज़ों, चावल, दूध, पानी, चांदी, लाल रंग की चीज़ों, मसूर, शहद, लाल मिर्च, सिन्दूर, अग्नि से संबंधित चीज़ों या पीले रंग की चीज़ों जैसे पीतल, चना, हल्दी, केसर आदि चीज़ों के साथ रख सकते हैं।
इसके अलावा बुध संबंधित चीज़ों या हरे रंग की चीज़ों को भी आप सूर्य की चीज़ों के साथ रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि सूर्य के शत्रु ग्रह, शुक्र और शनि से संबंधित चीज़ों के साथ सूर्य संबंधी चीज़ों को रखने से आपको बचना चाहिए। इससे आपको बेवजह की परेशानी हो सकती है। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।