वास्तु शास्त्र में आज जानिए पूजा घर में रंग के चुनाव के बारे में। पूजा घर में कैसा कलर करवाएं, ये भी एक चर्चा का विषय है। घर में मंदिर का स्थान सबसे ऊंचा माना जाता है। सुबह नित्यकर्मों से निवृत होकर व्यक्ति भगवान के दर्शन के लिये ही जाता है और अगर वहां ऐसे रंग होंगे जो निगेटिव ऊर्जा का संचार करते हों या जो उस वातावरण के लिये ठीक ना हो तो भगवान की भक्ति में भी मन नहीं लगता है।
बहुत ही सौम्य और मन को शांति देने वाले होने चाहिए। इस हिस्से में सकारात्मकता बनी रहनी चाहिए इसलिए पूजा घर की दिवारों पर हल्का पीला रंग या गेरुआ रंग करवाना ठीक रहता है और फर्श के लिये हल्के पीले या सफेद रंग के पत्थर का चुनाव करना चाहिए। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।