मेष राशिफल
मेष राशि वालों को इस सप्ताह इस बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि प्रेम कभी मांगता नहीं, हमेशा देता है, इसलिए इस सप्ताह आप अपने प्रियजन की भावनाओं और जरूरतों का विशेष ख्याल रखें। यदि लव पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी या तकरार चल रही है तो आप उसे एक अच्छा उपहार देकर मना सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में आर्थिक मामलों में आप सोच-समझ कर ही कदम बढ़ाएं। किसी नये निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापारियों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी-पेशा लोगों का समय मध्यम है।
वृष राशिफल
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह योजना बनाकर कार्य करने पर ही सफलता की प्राप्ति होगी। कोई भी कार्य आधे-अधूरे मन से शुरु न करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मौसमी अथवा किसी पुरानी का शिकार हो सकते हैं। व्यापारियों को व्यवसाय का लाभ थोड़ी परेशानी के साथ हासिल होगा। कंसल्टेंसी एवं लाइजनिंग का कार्य करने वालों का समय अनुकूल है। इस सप्ताह भूमि-भवन संबंधी क्रय-विक्रय के प्रस्ताव सामने आएंगे। नई संपत्ति जांच-परख कर ही खरीदें। जिस चीज की आवश्यकता नहीं है, उस पर व्यर्थ में धन खर्च न करें, अन्यथा धन एवं सम्मान दोनों की हानि हो सकती है। किसी प्रियजन के घर में आने से मन को संबल मिलेगा।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों का यह सप्ताह मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। आकस्मिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान का वातावरण बनेगा। इस सप्ताह आप अपने कार्य के बल पर विरोधियों को करारा जवाब देने में कामयाब होंगे। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को अपने कारोबार में विस्तार के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी-पेशा लोगों की सुविधाएं बढ़ सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा सेहत ढीली हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई में अभिरूचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्ष मिलेगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अपनी परिस्थितियों में सुधार लाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। परिचित एवं संबंधियों से आश्वासन अवश्य मिलेंगे लेकिन कार्य आपके अपने प्रयास और मेहनत से ही सफल होंगे। आपको यह बात अच्छी तरह से समझनी होगी कि अपने मरे बिना स्वर्ग नहीं दिखता। किसी के आसरे रहने के बजाय अपने कार्य खुद करें अन्यथा बनता काम बिगड़ जायेगा। स्वयं के लिए फैसले लाभदायक साबित होंगे। व्यापारियों का समय मध्यम है। सप्ताह के मध्य में लेन-देन की कुछ समस्याएं रह सकती हैं। सप्ताह के अंत में दांपत्य संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। हालांकि छात्रों के लिए समय ठीक है।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से अधिक सावधान रहना होगा। उसके दांव-पेंच को ध्यान में रखकर कोई कदम आगे बढ़ाना होगा, अन्यथा वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। ध्यान रहे परदेश में स्वयं की बुद्धि और धन काम आता है, इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा में सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। परिजनों एवं मित्रों को विश्वास में लेकर चलें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उलझनों से भरा रह सकता है, ऐसे में आज उन्हें क्रय-विक्रय में सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेम प्रसंग में सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए होगा। इस सप्ताह आपको प्रगति एवं लाभ की योजनाओं के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। साथ ही अचानक से सुख- सुविधा पर बड़ी धनराशि भी खर्च करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आप अपने मन को शांत रखें। किसी को कटु शब्द बोलने से बचें। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में विस्तार का योग बन रहा है। नौकरी-पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। महिला प्रोफेशनलों का समय उत्तम है। युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। दूर-समीप की यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
तुला राशिफल
एकै साधै सब सधै, तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा। एक ही समय में चार जगह हांथ-पांव न मारें, अन्यथा सभी अवसर हाथ से निकल जायेंगे। यदि आप चाहें तो बुद्धि और विवेक से मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य तक कोई सुखद समाचार मिलेगा। इस दौरान आपके सैर-सपाटे के कार्यक्रम बन सकते हैं। आपको परिचितों से पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजनाएं बनेंगी। व्यापारियों को लेन-देन और दूसरें खर्चों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी-पेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी और स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने को मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में संघर्ष के बाद ही कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। चिंतन-मनन के बाद ही किसी नई योजना की शुरुआत करें। संभव हो तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। पारिवारिक एवं कार्यालय संबंधी समस्याओं को एक-एक करके सुलझाएं। वाहन तेज न चलाएं। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापारियों को नए निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए। नौकरी-पेशा लोगों के अपने सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में आपसी विश्वास को किसी भी सूरत में न टूटने दें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।
धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगें। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं सामने आएंगी। कोर्ट-कचहरी में लंबित मामलों और स्थानांतरण संबंधी मामलों मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारियों का समय शुभ है। उन्हें नियमित एवं तात्कालिक दोनों प्रकार से लाभ होंगे। सफलता प्राप्ति के लिए आत्मविश्वास न खोएं और पूरी तैयारी के साथ अपने कार्य को अंजाम दें। प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थी के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
मकर राशिफल
मकर राशि के जातक अंधेरे को कोसने के बजाय रोशनी की मशाल जलाएं। पारिवारिक एवं कार्यालय संबंधी समस्याओं को एक-एक करके सुलझाएं। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें और आज का काम कल पर न टालें। सप्ताह के अंत तक स्थितियां बदलेंगी और आपको अपने मित्रों-परिचितों का पूरा सहयोग हासिल होगा। लेकिन परिजनों और करीबी लोगों पर शंकाएं बनी रहेंगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। नौकरी-पेशा लोगों का अपने अधिकारियों के प्रति असंतोष बढ़ेगा। महिलाएं भावुकता से बचें। प्रेम-प्रसंग में उतावलापन उचित नहीं होगा।
कुंभ राशिफल
बोला गया शब्द, कमान से तीर और खोया अवसर लौट कर वापस नहीं आता। कुंभ राशि के जातकों को यह बात इस सप्ताह गांठ बांध कर रखनी होगी। समय का सदुपयोग करें और सोच-समझाकर किसी को वादा करें, अन्यथा आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। कार्यालय में मिल रही नई जिम्मेदारियों से न भागें। व्यापारियों के लिए यह समय कुछ मंदी भरा रहेगा। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। भूमि, भवन या वाहन के खरीदने और बेंचने का विचार कुछ दिनों के लिए टाल दें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
मीन राशिफल
नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है। मीन राशि के जातकों को यह बात अच्छी तरह से समझनी होगी। इसलिए यदि कोई कार्य आपको नहीं आता तो उसे साफ मना कर दें, अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें, धन हानि की आशंका रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप अपने पुरुषार्थ से अपनी आर्थिक-स्थिति सुधारने में सफल हो सकते हैं। इस दौरान आप बहुत सोच-विचार कर किसी को आश्वासन दें। व्यापारियों के कारोबार में मामूली वृद्धि का योग है। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। प्रेम संबधों में किसी तीसरे के प्रवेश से मन उखड़ा रहेगा। अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।